14 दिसंबर : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
14 दिसम्बर 2023, गुरुवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भाग्यशाली बीतेगा। सामाजिक दायरा बढेगा व मान सम्मान में वृद्धि होगी। गलतफहमी का शिकार होने से बचें। घर और बाहर के अव्यवस्थित खाने से बचें। आज खर्च भी हो सकता है। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं। उन्हें आपके सहयोग की बेहद जरूरत है। गुस्से पर नियन्त्रण कर सकारात्मक सोच पर भरोसा रखें लाभ निश्चित है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
आज का दिन खुशगवार बीतेगा क्योंकि दिन शुभ है। अपने प्रेमी से आज मिलन होगा। दिनभर उत्साह बना रहेगा। कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है। माता पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है। आराम को समय दें।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आसपास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें। किसी शुभ मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद से दिल को सुकून मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी। मनोरंजन पर समय कम खराब करें।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपके लिए आज का दिन सामान्य परिणाम देने वाला होगा। रोजगार व्यवसाय में लाभ होगा। ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। कुछ लोगों की किस्मत आज चमक सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। मेहनत के बाद उसका फल मिल जाएगा। अपने साझेदार के साथ शाम का स्पेशल कार्यक्रम सफल होगा। इज्जत बढ़ेगी और अचानक घूमने-फिरने से कोई फायदा हो सकता है। बच्चों के प्रति चिंता रह सकती है लेकिन सब सकारात्मक ही होगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन खुशगवार बीतेगा। लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार व्यक्ति पर पैसा खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। यात्रा होगी और जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। मनोरंजन के प्रयास सफल होंगे।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपके लिए आज का दिन मंगलमय है। पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी। सेहत से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। कोई समाचार प्राप्त होने के योग है। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और कारोबार में फायदा पहुंचेगा। किसी खास चीज के गुम होने का दुख भी हो सकता है। भगवान पर भरोसा रखें।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए विषय पर काम भी शुरू हो जाएगा। कार्यालय में खास परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नजर आएंगे। मनोरंजन के प्रयास रहेंगे। मित्रमंडली से सहयोग मिलेगा। थकान रह सकती है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। संपत्ति के मामले हल होंगे। अनजान व्यक्ति पर आंखे बंद करके विश्वास न करें।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही निपट जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यवसाय में लाभ होगा। कार्यालय में काम को धीरे-धीरे ही करेंगे तो फायदे निश्चित हैं। पढ़ाई-लिखाई में ध्यान दें। संपत्ति का लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। कार्यालय में नए साथी काम में हाथ बंटाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। व्यापार और निवेश में चिंता खत्म होगी। घूमने फिरने और मनोरंजन का सुख मिलेगा। किसी प्रियजन के लिए मानसिक चिंता हो सकती है। उदर संबंधित वेदना से बचें। नए दोस्त बनेंगे। किसी नए दोस्त से बात हो सकती है। दिनचर्या और खाने-पीने का पूरा कार्यक्रम व्यवस्थित तरीके से बनाएं।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
14 दिसंबर 2023, गुरुवार
हिन्दी माह मार्गशीर्ष

तिथि द्वितीया 12:55:29am
पक्ष शुक्ल
नक्षत्र मूल 09:45:56am
योग गण्ड 01:23:01pm
करण बालव 02:04:10pm
करण कौलव 12:55:29am
चन्द्र राशि धनु
सूर्य राशि वृश्चिक
रितु हेमंत
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (नल) पिंगल
विक्रम संवत 2080
शक संवत 1945

वाराणसी
सूर्योदय 06:43:31am
सूर्यास्त 05:18:49pm
चंद्रास्त 06:36:44 pm
चंद्रोदय 06:50:11am
सूर्योदय
लग्न वृश्चिक 27°34′, 237°34′
सूर्य नक्षत्र ज्येष्ठा
चन्द्र नक्षत्र मूल

आज जन्मे बच्चों का नक्षत्र पद, चरण
भी मूल 09:45:56am
भू पूर्वाषाढा 03:23:11pm
धा पूर्वाषाढा 08:59:27pm
फा पूर्वाषाढा 02:34:52am
आज का दिशा शूल दक्षिण

ज्योर्तिविद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *