Horo

14 December : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

आज का राशिफल व पंचांग
14 दिसंबर, 2021, मंगलवार

मेष : व्यापारियों के लिए समय ठीक नहीं है, किसी को उधार पैसा देने से बचें‌। कोई पुराना उधार आपको टेंशन दे सकता है‌। नौकरीपेशा लोग संभलकर रहें‌। ऑफिस में परेशानी हो सकती है‌। किसी बात का टेंशन हो सकता है‌। किसी से विवाद भी हो सकता है‌। मानसिक तनाव बढ़ेगा‌। पार्टनर की किसी बात पर मूड खराब हो सकता है‌। मौसमी बीमारियों से बचें‌। खाने-पीने का खास ध्यान रखें‌।

वृष : सोचे हुए कुछ काम पूरे हो जाएंगे‌। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं‌। आपके सोचने के तरीके में सकारात्मक बदलाव हो सकता है‌। संतान से सहयोग मिलेगा‌। अपनी प्लानिंग को मेहनत से पूरा करेंगे और उसका फायदा भी आपको मिल सकता है‌। दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिल सकता है‌। पार्टनर से प्रेम और सहयोग कम ही मिलेगा‌।

मिथुन : बिजनेस में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं‌। पार्टनर से आपको सहयोग मिल सकता है‌। पार्टनर का सुझाव आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है‌। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है‌। फंसा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है‌। आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं‌। अच्छा और मीठा बोलकर आप अपने काम पूरे करवा लेंगे‌। सेहत को लेकर टेंशन बढ़ सकती है‌। भोजन में सावधानी रखें‌।

कर्क : कार्यस्थल पर वातावरण आपके हिसाब का नहीं होने से मूड खराब होगा‌। लव लाइफ की अनबन में कोई फैसला नहीं कर पाएंगे‌। रोजमर्रा के कामों की परेशानियां बनी रह सकती है‌। आपके वो काम भी पूरे नहीं हो पाएंगे जिनकी प्लानिंग आपने कर रखी थी‌। विवाद और प्रतिस्पर्धा से बचने की कोशिश करें‌। किसी पर डिपेंड न रहें‌। सेहत संबंधी उतार-चढ़ाव भी आ सकते हैं‌।

सिंह : आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा‌। आज आप लोगों को भी प्रभावित करेंगे‌। आपके सोचने का तरीका लोगों को पसंद आएगा‌। आपकी दी गई सलाह से लोगों को फायदा होगा‌। किसी अच्छी खबर का इंतजार आपको रहेगा‌। लव लाइफ के लिए दिन सामान्य है‌। पार्टनर आपकी भावना समझेगा‌। जोड़ों का दर्द भी आपको परेशान कर सकता है‌।

यह भी पढ़ें:  14 फरवरी 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

कन्या : परिवार की मदद मिल सकती है‌। आपकी मानसिक संतुलित रहेगी और इससे आपके पारिवारिक जीवन में भी खुशी मिल सकती है‌। काम पूरे हो सकते हैं‌। आज आपको करियर और निवेश के क्षेत्रों में कुछ नए और शानदार मौके भी मिल सकते हैं‌। पैसों की और परिवार की स्थिति पर आपको पूरा ध्यान देना चाहिए‌। सेहत में भी सुधार हो सकता है‌। बहुत दिनों से चली आ रही सेहत संबंधी परेशानी में राहत मिल सकती है‌।

तुला : आपको मेहनत से सफलता मिलेगी‌। आपकी इच्छाएं पूरी भी हो जाएंगी‌। प्रमोशन मिलने के पूरे चांस भी बन रहे हैं‌। किसी भी तरह का मौका न जाने दें‌। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको जरूरी मदद मिलती जाएगी‌। आप लोगों से अपने काम निकलवाने में बहुत हद तक सफल रहेंगे‌। दिन अच्छे से बीतेगा‌। आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी‌।

वृश्चिक : पैसों के मामलों में नुकसान हो सकता है‌। कुछ कानूनी मामलों में आप उलझ सकते हैं‌। समय का ध्यान रखें‌। कुछ खास कामों आपको ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है‌। आज अचानक होने वाले किसी घटनाक्रम पर आप तुरंत कोई फैसला लेने से भी बचें‌। आपकी सेहत सामान्य रहेगी‌। थोड़ी थकान भी हो सकती है‌।

धनु : शेयर मार्केट में सोच – समझकर निवेश करें‌। आज आप बॉस के साथ अपने संबंधों को लेकर थोड़े सावधान रहें‌। जो लोग आपके करियर के लिए महत्वपूर्ण हैं, वे आज आपको थोड़ा परेशान भी कर सकते हैं‌। आपको अपनी बात रखने का अवसर थोड़े समय बाद मिलेगा‌। कोई खास काम पूरा होने की उम्मीद थी, आज वो पूरा न हो तो तनाव में न आएं‌। आज आपको थोड़ा धैर्य रखना चाहिए‌। शांति से दिन निकाल लें‌। आपकी सेहत सामान्य रहेगी‌।

यह भी पढ़ें:  आपका नया साल 2026 का जनवरी महीना कैसा रहने वाला है?

मकर : आपको नुकसान हो सकता है‌। दिखावे और आडंबर से दूर रहें‌। परिवार में आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ बहस हो सकती है‌। एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है‌। आज आपको पैसों के मामले में सावधान और चौकन्ना रहना होगा, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है‌। आप थोड़े परेशान भी रहेंगे‌। पार्टनर के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं‌। सेहत के लिहाज से सितारे कमजोर रहेंगे‌।

कुंभ : करियर संबंधी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है‌। दुश्मनों पर आप हावी रहेंगे‌। पुराने विवाद भी सुलझाने की कोशिश करेंगे और स्थिति अपने फेवर में कर लेंगे‌। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अच्छा है‌। कुछ उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं‌। आज नए लोगों से मुलाकात होगी‌। आपको मदद भी मिल सकती है‌। बिजनेस में कुछ नया करने में सफल भी हो सकते हैं‌। सेहत के मामले में संभलकर रहें‌।

मीन : करियर से जुड़े संवेदनशील फैसले लेने में आज आप सावधानी रखें‌। सोच-समझकर निवेश करें‌। आज आप कोई खास काम भूल सकते हैं‌। आपके कामकाज में गलतियां हो सकती हैं‌। दूसरे लोग भी अपने हिस्से का काम आपको दे सकते हैं‌। आज आप जरूरत से ज्यादा थक भी सकते हैं‌। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं‌। सेहत पर ध्यान दें, छोटी-छोटी परेशानियां बढ़ सकती हैं‌।

आज का पंचांग
14 दिसम्बर, 2021

तिथि एकादशी 23:37
नक्षत्र अश्विनी 28:40
करण वणिज 10:33
विष्टि 23:37
पक्ष शुक्ल
योग परिघ 30:27
वार मंगलवार
सूर्योदय 07:05
सूर्यास्त 17:25
चन्द्रमा मेष
राहुकाल 14:50 – 16:08
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1943 (प्लव)
मास मार्गशीर्ष
शुभ मुहूर्त
अभीजित 11:54 – 12:36अधिक

जानकारी के लिये संपर्क करें
जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
9993874848

यह भी पढ़ें:  16 नवम्बर : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से
Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 10 =