14 Aug : आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा देखें यहां

मेष : आज जल्दीबाजी व लापरवाही के कारण लाभ के अवसर गवा सकते हैं। भाई-बहिनों से संबंधों में तनाव रह सकता है। खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। धार्मिक स्थल पर जाने का मन बना सकते हैं।

वृष : आज घर-परिवार में किसी मामले को लेकर बात आगे बढ़ेगी। वाद-विवाद न करें अन्यथा किसी परेशानी पड़ जाएंगे। साझेदारी मामलों में विचार-विमर्श करने के बाद अच्छे निर्णय ले सकते हैं।

मिथुन : आज कामकाज में गति आएगी। समय को व्यर्थ ना गवाएं। व्यावसायिक मामलों में नए-नए प्रस्ताव सामने आएंगे। खानपान के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। काम का दबाव बना रहेगा।

कर्क : आज निजी व व्यावसायिक आवश्यकता की पूति के लिए धन का प्रबंध करना पड़ सकता है। अधीनस्थों का सहयोग मनोबल बढ़ सकता है। स्वास्थ्य में सुधर होगा। धन लाभ न होने से परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

सिंह : आज का दिन संतान संबंधी समस्याओं में व्यतीत होगा। व्यवसाय में गलत निर्णय के शिकार हो सकते हैें। दैनिक कामकाज में सुविधा बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या : आज रिश्तेदारों व मित्रों से अप्रिय बात दिल को दु:ख करेंगी। वाहन ध्यान से चलाए, दुर्घटना हो सकती है। दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए धन प्रबंध करना पड़ सकता है।

तुला : आज व्यावसायिक यात्रा ना करें। कोई निजी यात्रा अवश्य करें। पैतृक संपत्ति विवाद उभर सकता है। कामकाज में पारिवारिक सहयोग लाभदायक सिद्ध होगा।

वृश्चिक : आज आर्थिक लाभ के अनुपात में खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे। नए रास्ते तलाश कर सकते हैं। अपनी आवश्यकता की पूर्ति के लिए धन खर्च करेंगे। छोटी-मोटी यात्रा होगी।

धनु : आज मनोबल को कमजोर न होने दें। समस्याएं आती-जाती रहेगी परंतु समाधान भी मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। नए काम में हाथ ना डालें।

मकर : निजी व व्यावसायिक समस्याओं से परेशान हो सकते हैें। व्यावसायिक खर्चों में परेशानी बढ़ सकती है। धर्म-कर्म में आस्था प्रबल रहेगी। नवीन कार्य करने की कोशिश करेंगे।

कुंभ : आज व्यावसायिक गतिविधियों से भरपूर दिन रहेगा। कामकाज निपटाने का दबाव लगातार बना रहेगा। कार्यों के सभी प्रयास सफल होंगे। आशिक सफलता मिलेंगी।

मीन : आज आत्म मनोबल उच्च श्रेणी का रहेगा। कुछ कार्य ऐसे करेंगे जिनकी वजह से सम्मान प्राप्त होगा। व्यवसाय में नए प्रस्ताव सामने आ सकते हैं। परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *