भारत में कोरोनावायरस के 12,729 नए मामले सामने आए, 221 लोगों की मौत

नई दिल्ली : भारत में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 12,729 नए मामले सामने आए हैं। ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को साझा किए। बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस से 221 नई मौतें हुईं, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,49,873 हो गई।

भारत में बीते 24 घंटे में 12,165 संक्रमितों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,37,24,959 हो गई है। भारत की रिकवरी दर 98.23 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। कोरोनावायरस के 1,48,922 सक्रिय मामले है। वर्तमान में देश में सक्रिय मामले के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.43 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।

साथ ही बीते 24 घंटे में देशभर में कुल 6,70,847 टेस्ट किए गए। भारत में अब तक 61.30 करोड़ से ज्यादा परीक्षण किए हैं। इस बीच, बीते 42 दिनों से साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.25 प्रतिशत से 2 प्रतिशत कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.90 प्रतिशत है, जो पिछले 32 दिनों से भी 2 प्रतिशत से नीचे और लगातार 67 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है।

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना की 5,65,276 वैक्सीन खुराक लोगों को दी गई है। साथ ही भारत का कोविड टीकाकरण कवरेज शुक्रवार सुबह तक 107.70 करोड़ तक पहुंच गया है। यह 1,08,69,517 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *