12 January : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
12 जनवरी 2022, बुधवार

मेष (Aries) : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप पूरा दिन संतान की शिक्षा की समस्या को सुलझाने व किसी नए कोर्स में दाखिला दिलवाने के लिए भाग दौड़ करने में लगे रहेंगे। आज आपको अपने परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा, जिसके कारण आप अपनी समस्याओं का हल भी आसानी से निकाल पाएंगे। आज आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, क्योंकि वह आपको मान सम्मान दिल दिलवायेगी। आज आपके कुछ दबी हुई ख्वाहिश पूरी हो सकती हैं, जिनके पूरा होने से भी आप प्रसन्न रहेंगे।

वृष (Taurus) : आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आज आप अपने बढ़ते खर्चों से परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो जायेगा। परिवार के सदस्यों के प्रति भी आपका व्यवहार बदल जाएगा, जिसके कारण वह भी आपसे परेशान हो सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है बल्कि अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी डगमगा सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आप सक्रिय नजर आएंगे, लेकिन आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा, तभी आप किसी से अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे। आज आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिल सकता है, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी।

मिथुन (Gemini) : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आज आप अपने व्यवसाय के लिए किसी व्यक्ति से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, जिसके कारण आपको व्यापार में आ रही समस्याओं से भी मुक्ति मिलेगी। लेकिन यदि आज आप अपने व्यापार के लिए किसी से सलाह लेने की सोच रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ही ले। आज आप अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जिस भी कार्य को करेंगे, तो उसमें आज आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। आज आपको अपनी संतान को सामाजिक कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी। सायंकाल का समय आप अपने किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं।

कर्क (Cancer) : आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको कार्यक्षेत्र में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें आपको साथियों के साथ की आवश्यकता होगी, तभी आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज आपको कोई स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है, जो लंबे समय से बना हुआ था, लेकिन उसके प्रति लापरवाह थे। आज आपको ऐसा नहीं करना है, नहीं तो वह भविष्य में किसी बड़ी बीमारी का रूप भी ले सकता है।

सिंह (Leo) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी पेशा लोगों को आज कोई नयी उपलब्धि हाथ लगेगी, जिसके कारण उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपको अपनी संतान के भविष्य के प्रति भी जागरूक रहना होगा कहीं वह किसी गलत संगति का शिकार ना हो जाए। बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी दूसरे बिजनेस में पैसा लगाने से पहले ध्यान देना होगा, बिजनेस करने के लिए समय बेहतर नहीं है, इसलिए कुछ समय रुक जाएं। वैवाहिक जीवन में आज आपको कुछ अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या (Virgo) : आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज आप व्यापार में भी खूब लाभ कमाने के चक्कर में लगे रहेंगे, इसलिए अपने आगे बढ़ने के प्रयासों को जारी रखें। ससुराल पक्ष के लोगों से आपको लाभ मिल सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे व आज उन्हे शापिंग पर भी लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि अपने गुरुजनों से कोई मदद मांगी थी, तो आज वह भी उन्हें मिल सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। आज आप अपने किसी मित्र के लिए कोई नई नौकरी की तलाश भी करवा सकते हैं।

तुला (Libra) : आज का दिन कार्यक्षेत्र में आपको मनचाहे परिणाम देने वाला रहेगा, क्योंकि आपके अधिकारी भी आपकी बातों से प्रसन्न होकर आपको आपक पसंदीदा कार्य सौंपा जा सकता है। विद्यार्थी यदि विदेशी शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो आज उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आज आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके भविष्य के लिए भी कुछ धन को निवेश करना बेहतर रहेगा। आज आप अपने परिवार में पूजा, पाठ, भजन, कीर्तन आदि करवा सकते हैं। आज आपको संतान के व्यवहार के कारण परिवार के किसी सदस्य से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) : आज का दिन माता पिता के आशीर्वाद से सुखमय व्यतीत करेंगे। आज आपकी संतान आपसे कोई महंगा गिफ्ट मांग सकती है और जो आपको लेना भी पड़ सकता है। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं, लेकिन यदि आज परिवार के लोगों से कोई बातचीत हो, तो आपको उसमें परिवार में सामंजस्य बिठाने की पूरी कोशिश करनी होगी, तभी आप किसी पारिवारिक विवाद को समाप्त कर पाएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपनी माताजी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

धनु (Sagittarius) : आज के दिन आप अपने छोटे भाई बहनों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां आएंगी, जिनसे आपको कुछ सीखने को भी मिलेगा। लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि कोई भी ऐसी परिस्थिति ना हो, जिसमें आपको परेशानी का सामना करना पड़े। इसलिए आज आपको अपने आसपास के लोगों से भी सावधान रहना होगा। यदि आस पड़ोस में भी कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसे लंबा खींचने से बेहतर होगा कि चुप रहे। जीवनसाथी की ओर से आपको आज कोई आर्थिक मदद मिल सकती है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

मकर (Capricorn) : आज का दिन आपकी संपत्ति में इजाफा लेकर आएगा, क्योंकि आपको पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित कानूनी मामला चल रहा था, तो उसमें भी आज आपको जीत मिल सकती है। जिसके कारण आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी के व्यवहार से कुछ परेशानी होगी, जिसके कारण दोनों का आपसी वाद विवाद भी हो सकता है। आज आपको अपने मन की बात किसी को भी अपना दोस्त समझकर बताने से पहले ध्यान देना होगा कि वह उनका दोस्त है, लेकिन दोस्त के रूप में वह उनका कोई दुश्मन हो सकता है। इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

कुंभ (Aquarius) : आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज आपको जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जिसकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। यदि आपको कोई मानसिक तनाव चल रहा था, तो आपका उससे भी पीछा छूट सकता है। लेकिन व्यवसाय कर रहे लोगों को आज किसी पर भी भरोसा करने से पहले सावधान रहना होगा। क्योंकि आज उनके साथ कोई विश्वासघात कर सकता है। आज आप अपने बच्चों की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।

मीन (Pisces) : आज के दिन जो लोग किसी विदेशी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहने वाला है। क्योंकि उनकी आखिरी ख्वाहिश पूरी होने वाली है। जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। लेकिन आपको आगे बढ़कर अफसर को पहचान कर उस पर चलना होगा, तभी आप उसका लाभ उठा पाएंगे। आज आपको कोई भी धन संबंधित लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी अन्यथा बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज राजनीति की दिशा में जो लोग प्रयासरत हैं, उनको निराशा हाथ लगेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने पिताजी से कुछ भविष्य की योजनाओं को बनाने में बातचीत करने पर व्यतीत करेंगे।

।।आज का पंचांग।।

तिथि–दशमी 16:48:31
पक्ष—-शुक्ल
नक्षत्र-भरणी–13:58:46
योग–साध्य–11:36:04
करण–गर–16:48:31
करण-वणिज-30:09:11
माह——पौष
सूर्य–राशि ,,,  धनु
रितु—–हेमंत
आयन —दक्षिण
संवत्सर (उत्तर) आनंद
विक्रम संवत—2078
शक संवत‐—1943
दिशा शूल—उत्तर दिशा
सूर्योदय—-06:54:22
सूर्यास्त—17:39:10
दिन काल—10:44:47
रात्री काल—13:15:14

आज जन्में जातक के नक्षत्र पद नाम :
पद, चरण–3
ले -भरणी07:14:074
लो-भरणी13:58:461
अ-कृत्तिका20:44:292
ई–कृत्तिका27:31:01

जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
9993874848

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *