श्रावण मास में 10 शुभ काम जरूर करना चाहिए

वाराणसी। प्रति वर्ष श्रावण मास में निम्नलिखित 10 शुभ काम जरूर करना चाहिए। इससे आपकी सुख शांति में वृद्धि होगी।

1. श्रावण मास में जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें व ‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र का जप करें। इससे मन को शांति मिलेगी।
2. श्रावण मास में गरीबों को भोजन कराएं। इससे घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी और पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी।
3. श्रावण मास में घर में पारद के शिवलिंग की स्थापना योग्य ब्राह्मण से सलाह कर स्थापना कर प्रतिदिन पूजन कर सकते हैं। इससे आमदनी बढ़ने के योग बनते हैं।
4. श्रावण मास में माह भर आटे से 11 शिवलिंग बनाएं व 11 बार इनका जलाभिषेक करें। इस उपाय से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं।
5. शिवलिंग का 101 बार जलाभिषेक करें।

6. श्रावण मास में 21 बिल्व पत्रों पर चंदन से ‘ॐ नम: शिवाय’ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।
7. श्रावण में भगवान शिव का ध्यान करते हुए मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इससे धन की प्राप्ति होती है।
8. श्रावण मास में भगवान शिव को तिल व जौ चढ़ाएं। तिल चढ़ाने से पापों का नाश व जौ चढ़ाने से सुख में वृद्धि होती है।
9. शादी-विवाह में यदि अड़चन आ रही है तो श्रावण मास में शिवलिंग पर केसर मिलाकर दूध चढ़ाएं। जल्दी ही विवाह हो सकता है।
10. श्रावण मास में नंदी (बैल) को हरा चारा खिलाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और परेशानियों का अंत होगा।

ज्योतिर्विद् वास्तु दैवग्य
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *