Images 2021 06 13T012609.099

गेहूं के आटे की 1 रोटी में होती है 104 कैलोरी, ये 5 प्रकार की रोटी खाएं और घटाएं वजन

Health Desk : गेहूं के आटे की बनी एक चपाती में लगभग 104 कैलोरी होती है और आप जितनी अधिक रोटियां खाते हैं उतना ही कैलोरी इनटेक बढ़ता जाता है। जानें बिना रोटी छोड़ें वजन घटाने का तरीका।

खाएं ये 5 प्रकार की रोटी और घटाएं वजन :
जब भी बात वजन कम करने की होती है तो आपके दिमाग में सबसे पहला ख्याल आता होगा कि आज से खाना कम खाना है। अगर हम सही हैं तो आप वजन कम करने के अपने लक्ष्य की दिशा में पहला उपाय यही खोजते होंगे कि कैसे कैलोरी इनटेक कम किया जाए। कैलोरी इनटेक से यहां मतलब है कि आप जितनी कैलोरी बर्न कर रहे हैं तो उससे भी कम मात्रा में खाना। इस पूरी उधेड़-बुन से गुजरने के बाद आपका ध्यान जाता होगा कि साबुत गेहूं से बनी आटे की रोटियों पर, जिनमें कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है।

रोटी न खा कर रहना किसी भी व्यक्ति के लिए आसान नहीं है। बता दें कि गेहूं के आटे की एक रोटी में लगभग 104 कैलोरी होती है और आप जितनी अधिक रोटियां खाते हैं उतना ही कैलोरी इनटेक बढ़ता जाता है। आइए बताते हैं गेहूं के आटे के अलावा आपके पास कौन से विकल्प मौजूद हैं, जो आपको वजन कम करने में सपोर्ट कर सकते हैं।

1) रागी रोटी :
रागी, भारत के अलग-अलग हिस्सों में खाया जाने वाला एक प्रकार का अनाज है। रागी की रोटी कैल्शियम, आयरन और फाइबर से भरपूर होती है, जो आपके लिए बेहद सेहतमंद होती है। रागी में मौजूद फाइबर आपको लंबे समय तक फुल रखने में मदद करता है और जरूरत से ज्यादा खाने से भी रोकता है। इसमें ट्रिप्टोफैन भी होता है, जो एक प्रकार का एमिनो एसिड है और वजन कम करने में आपकी मदद करता है। यह आपके अंदर ज्यादा खाने की इच्छा को रोकने में मदद करता है। रागी की रोटी हल्की होती है, आप इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए नमक, धनिया, अजवाइन या जीरा भी रोटी के अंदर डाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  Holi 2021: अगर आंखों में चला जाए होली का रंग तो अपनाएं ये आसान टिप्स

2) बाजरे की रोटी :
बाजरा का स्वाद आपको मुंह में अखरोट का अहसास कराता है। बाजरे में मैग्नीशियम, जिंक, आयरन और कैल्शियम की अधिक मात्रा होती है, जो इसे गेहूं का एक पौष्टिक और हेल्दी विकल्प बनाती है। बाजरे की रोटियों में मौजूद फाइबर की उच्च मात्रा आपको लंबे समय तक फुल रखने में मदद करती है। बाजरे की रोटी आपको सूजन और वॉटर रिटेंशन जैसी समस्या से छुटकारा दिलाने में भी मदद करती है।

3) बेसन की रोटी :
चने से बना बेसन वजन कम करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। चने में मौजूद हेल्दी गुण आपको लंबे समय तक फुल रखने में मदद करते हैं। हेल्दी रोटियां बनाने के लिए आप आधा बेसन और आधा मल्टीग्रेन आटा मिला सकते हैं। बेसन में उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है, जो भूख को शांत करने में मदद करता है।

4) बादाम की रोटी :
मस्तिष्क के स्वास्थ्य और वजन घटाने के लिए बादाम को एक अत्यधिक पौष्टिक फूड माना जाता है। ये केटोजेनिक आहार फॉलो कर रहे लोगों के लिए यह एक बढ़िया विकल्प है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओबेसिटी एंड रिलेटेड मेटाबोलिक डिसऑर्डर में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, कार्ब्स से भरपूर डाइट की तुलना में 84 ग्राम बादाम समेत वाली एक लो कैलोरी वाली डाइट लेने से 62 प्रतिशत तक अधिक वजन कम हुआ।

यह भी पढ़ें:  डॉ. आर.बी. दास की कविता

5) ओट्स से बनी रोटी :
वजन कम करने की कोशिश में जुटे लोगों के लिए ओट्स एक बेहतरीन विकल्प है। फाइबर और कार्ब्स सहित पोषक तत्वों से भरपूर, ओट्स शरीर पर चढ़ी अतिरिक्त चर्बी को कम करने में फायदेमंद हो सकता है। आप ओट्स की रोटी के स्वाद को और भी बेहतर बनाने के लिए इसमें धनिया, हरी मिर्च और भी बहुत कुछ मिला सकते हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  Health News : आयुर्वेद से दूर होगी आयरन कि कमी
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − eight =