Horo

02 जुलाई : आज का राशिफल व पंचांग जानें- पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
02 जुलाई 2023, रविवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में किसी बड़े की सलाह लें। कार्यालय या घर का कामकाज ज्यादा होने से आपको थोड़ी थकान हो सकती है लेकिन किसी साथी की मदद लेने से काम जल्द पूरे हो जायेंगे। अनावश्यक धन व्यय होनी की हल्की सी चिंता रहेगी। इस राशि के विद्यार्थियों के लिये दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपका प्रेम जीवनसाथी के लिए सुखदायक होगा व दाम्पत्य जीवन मे आ रही परेशानियां दूर होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से सम्पर्क हो सकता है जो आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आपके रूके हुए काम पूरे हो जायेंगे। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में कर सकते हैं, जिसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। इस राशि के नौकरी कर रहे लोग की आय में बढ़ोतरी होगी। अपने दिमाग को तरोताजा करने के लिए अपने दोस्तों के साथ फोन पर बात करेंगे कारोबार में आ रही सभी दिक्कतें दूर होंगी।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपका तनाव काफी हद तक ख़त्म हो जायेगा। आपको पैसे कमाने के कई नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें शोहरत और पहचान भी मिलेगी। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाएं रखेगी। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। घर में बच्चो की खिलखिलाहट से खुशी का माहौल बना रहेगा। नये करोबार की शुरुआत करना चाहते हैं तो अपने बड़ों की राय जरूर लें।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका आत्मविश्वास उच्च रहेगा। सामाजिक कामकाज में आपका मन लग सकता है। आपके साथ कारोबार करने वाले लोग आपके सुझाव से प्रभावित हो सकते हैं। तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतुलित भोजन करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आप थोड़े सोच-विचार में रह सकते हैं। बिजनेस कार्य में किसी सहयोगी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। खेलते समय बच्चों का ख्याल रखें।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। लोगों के बीच आप अपनी वाणी का जादू चला सकते हैं। साथ ही अगर आप सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। आप जीतोड़ मेहनत के बल पर अपने उद्देश्य को हासिल कर लेंगे। आपको संतान का सुख प्राप्त होगा। धैर्य पूर्वक किया गया विचार फलदायी रहेगा। परिवार की मदद मिलने से सफलता आपके कदम चूमेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।

यह भी पढ़ें:  09 सितम्बर : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप अपनी वर्तमान स्थिति से संतुष्ट रह सकते हैं। बच्चों के साथ आपका समय बेहतर बीतेगा। धन संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। नए लोगों से बात करने से आपको काफी फायदा भी हो सकता है। धर्म कर्म में विश्वास और ज्यादा बढेगा । कुछ कठिन परिस्तिथियां सामने आ सकती है। कारोबार में आपको फायदा होने की संभावना है दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके विवाहित जीवन में आ रही परेशानीया समाप्त हो जाएंगी। किसी बात को लेकर बड़ी बहन से कहासुनी हो सकती है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। कुछ ऐसे लोगों से बात होगी, जिनके पास पैसे कमाने के बहुत अच्छे विचार होंगे। लोगों की मदद से आपकी इनकम बढ़ सकती है। आप अपनी कमियों को निखारने का प्रयास कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे, लोगों को किसी अच्छी कपनी से इंटरव्यू के लिए मेल आ सकता है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप कोई ऐसा काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। किसी भी नए ऑफर के लिए आपको तैयार रहना चाहिए, जो अचानक मिल सकता है। कार्यस्थल पर चीजें आपके अनुसार रहने की संभावना है। सामाजिक कामों को करने में आप सफल रहेंगे, इससे आपका नाम और रुतबा भी बढ़ेगा। जो लोग विवाहित हैं, वह शाम को साथ में डीनर करने का प्लान बनायेंगे। आपके घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धन : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन धार्मिक गतिविधियों में अधिक बीत सकता है। अगर आप कुछ चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने की संभावना है। आपको अपनी चीजों को संभालकर रखना चाहिए। आप अपने जीवनसाथी के नाम पर कुछ निवेश कर सकते, जो कि आगे चलकर बहुत अच्छा साबित होगा। शाम को बच्चों के साथ समय बितायेंगे, इससे बच्चे खुश होंगे। ईमानदारी से किये गये कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। माता पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा।

यह भी पढ़ें:  27 मार्च 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कुछ नया सीखने का मौका आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इस मामले में वरिष्ठ से आपका सहयोग मिलेगा। महिलाओं को दिनभर के कामों के बाद शाम को थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, अपनी सेहत का ख्याल रखें। बच्चों को घर के बडो से कोई सलाह मिल सकती है। करोबारियों को नयी योजना बनाने से फायदा होगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। माता-पिता आपकी सफलता से खुश होंगे। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क बनेगा। सुबह योग करने से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। शेयर बाजार, लॉटरी आदि में पैसा लगाने से बचे, क्योंकि इसमें आपको हानि हो सकती है। कार्यालय मीटिंग के दौरान आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से बात होगी, जो आगे चलकर कोई बड़ा फायदा करा सकता है। मेडिकल के छात्रों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप व्यावहारिक रहेंगे। जो लोग कंट्रक्शन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ा कोंट्रेक्ट मिल सकता है। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलने के योग है। मेहनत से काम करने पर करियर में आपको सफलता मिलेगी, लेकिन सफलता मिलने पर विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं। अगर आपके मन में किसी तरह का गिला-शिकवा है तो उसे अपने प्रेमी को जरूर बताएं इससे सब ठीक हो जायेगा। भाई बहन के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस होगा। लम्बे समय से रूके हुए काम में सफलता प्राप्त होगी।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
02 जुलाई 2023, रविवार

हिन्दी माह आषाढ़
तिथि चतुर्दशी 08:20:46pm
पक्ष शुक्ल
नक्षत्र ज्येष्ठा 01:17:05pm
योग शुक्ल 07:24:39pm
करण गर 09:47:48am
करण वणिज 08:20:46pm
चन्द्र राशि वृश्चिक till 01:17:05pm
चन्द्र राशि धनु from 01:17:05pm
सूर्य राशि मिथुन
रितु वर्षा
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (नल) पिंगल
विक्रम संवत 2080
शक संवत 1944

यह भी पढ़ें:  17 मार्च : आज का राशिफल व पंचांग जानें- पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

वाराणसी
सूर्योदय 05:03:37am
सूर्यास्त 06:43:24pm
चंद्रास्त 04:53:09 am
चंद्रोदय 05:52pm
सूर्योदय
लग्न मिथुन 15°42′, 75°42′
सूर्य नक्षत्र आद्रा
चन्द्र नक्षत्र ज्येष्ठा

आज जन्मे बच्चों का नक्षत्र पद, चरण
यी ज्येष्ठा 07:46:47am
यू ज्येष्ठा 01:17:05pm
ये मूल 06:45:27pm
यो मूल 12:12:03am
आज का दिशा शूल उत्तर

ज्योर्तिविद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + eighteen =