
जलपाईगुड़ी। तृणमूल महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को जलपाईगुड़ी जिले के विभिन्न हिस्सों में धूंआधार जनसंपर्क कार्यक्रम किये। इसके तहत धूपगुड़ी के मजार शरीफ में उन्होंने जनसंपर्क किया फिर बानरहाट ब्लॉक के हल्दीबाड़ी पहुंचे। वहां यूवाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सड़क के दोनों किनारों पर लोगों की कतार अभिषेक बनर्जी की झलक पाने को आतुर दिखे।
उनके स्वागत में आदिवासी नृत्य प्रस्तूत किये गये। हल्दीबाड़ी में स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण किया और दोपहर करीब 12 बजे जनसंपर्क के बाद नागराकाटा के लिए रवाना हो गए। अभिषेक की नवजोआर यात्रा बीरपाड़ा से जलपाईगुड़ी जिले के गयेरकाटा पहुंची।
गयेरकाटा बाजार में उतर कर उन्होंने आम लोगों के साथ नवजोयार यात्रा में शामिल हुए। वहां भी अभिषेक बनर्जी के कार्यक्रम में युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इसके बाद वे फिर धूपगुड़ी मजार शरीफ के लिए रवाना हो गए।