
नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि योग, मानवता को भारत का अनूठा उपहार है साथ ही आज के वक्त में जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं में वृद्धि के कारण यह और भी महत्वपूर्ण हो गया है। मुर्मू ने राष्ट्रपति सचिवालय के अन्य अधिकारियों के साथ यहां राष्ट्रपति भवन में योग किया।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ”अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे विश्व समुदाय, विशेषकर भारत के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं! योग, मानवता को भारत का अनूठा उपहार है। जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं में वृद्धि के मद्देनजर योग आज और भी महत्वपूर्ण हो गया है।”
उन्होंने योग करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ”योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहने का तरीका है। आइए हम योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लें।” हर वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।