बैरकपुर राष्ट्रगुरु सुरेंद्रनाथ कॉलेज में रिसर्च मेथोडोलॉजी (हिंदी) पर कार्यशाला का आयोजन

कोलकाता। बैरकपुर राष्ट्रगुरु सुरेन्द्रनाथ कॉलेज के प्रिन्सिपल डॉ. मोनोजीत राय के सुझाव से हिंदी विभाग के साथ, आईक्यूएसी के सहयोग से शोध प्रविधि की कार्यशाला का आयोजन किया गया। हम जानते है कि  नयी शिक्षा नीति के अन्तर्गत शोध को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। अत: इस दिशा में विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के लिए “अनुसंधान: प्रविधि और प्रक्रिया” विषय पर गंभीर चर्चा की गई।

प्रमुख वक्ता के रूप में सरोजनी नायडू कॉलेज फॉर वूमेन, हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक साव उपस्थित थे। उन्होंने शोध की दशा और दिशा पर बड़े ही रोचक तथ्यों के साथ अपना वक्तव्य  रखा। उन्होंने शोध के तमाम विधियों की चर्चा करते हुए, उनकी समस्याओं पर विचार किया।

विभागाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र पाण्डेय ने शोध की गंभीरता पर विस्तार से चर्चा की जिससे विद्यार्थी विषय की व्यापकता से परिचित हो सकें। उन्होंने शोध दृष्टि के निर्माण से लेकर उसकी प्रकृति पर भी आलोकपात  किया। विभाग के प्रत्येक सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में विभाग के अध्यापक डॉ. बिक्रम कुमार साव ने धन्यवाद ज्ञापन किया और  साथ ही विद्यार्थी शोध के प्रति कैसे जागरूक रहें, इस विषय पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम का संचालन विभाग की अध्यापिका पायल मान्ना ने किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *