Mobile network will remain full even after metro passes under Ganga

कोलकाता मेट्रो ट्रेन के आगे एक महिला कूदी, सेवाएं एक घंटे तक प्रभावित रहीं

कोलकाता, 23 अक्टूबर : कोलकाता मेट्रो के चांदनी चौक स्टेशन पर बुधवार को एक महिला के चलती ट्रेन के आगे कथित तौर पर कूद जाने से उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर पर सेवाएं एक घंटे तक प्रभावित रहीं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घायल महिला को ट्रेन के नीचे से निकालकर अस्पताल भेजा गया जिसके बाद सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर ट्रेन सेवाएं बहाल हुईं।

अधिकारी ने बताया कि घटना के कारण उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर पर सुबह 10 बजकर 54 मिनट से मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुईं। उन्होंने बताया कि कॉरिडोर के बाधित होने के दौरान दक्षिण में मैदान स्टेशन तक और उत्तर में गिरीश पार्क तक मेट्रो ट्रेन ने संक्षिप्त दूरी तय की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =