एकादशी के दिन कौन से 10 काम वर्जित हैं?

वाराणसी। सनातन/हिन्दू धर्म में एकादशी व्रत को बहुत ही पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। वर्षभर में 24 एकादशी के व्रत पड़ते हैं। अगर आप एकादशी व्रत कर रहे हैं और इन वस्तुओं का त्याग नहीं करेंगे तो उपवास का संपूर्ण फल आपको प्राप्त नहीं हो पाएगा अत: इन 24 एकादशी के व्रत को करने वालों को दशमी के दिन निम्नलिखित वस्तुओं का त्याग करना चाहिए।

आइए जानें एकादशी व्रत से संबंधित 10 खास वर्जित बातें जो एकादशी पर न करें।
1. कांसे के बर्तन में भोजन करना।
2. मांस खाना, मसूर की दाल, चने और कोदों का शाक।
3. स्त्री प्रसंग।
4. इस दिन जुआ नहीं खेलना चाहिए।
5. इस व्रत में नमक, तेल, चावल/ अन्न वर्जित है।

6. मधु (शहद) खाना।
7. दूसरे का अन्न ग्रहण करना।
8. इस दिन क्रोध, बुरे विचार, कलह/वाद-विवाद, झूठ बोलने का त्याग करना चाहिए।
9. इस दिन पान खाना, दातुन करना, दूसरों की निंदा तथा चुगली और पापी मनुष्यों के साथ बातचीत का त्याग करना चाहिए।
10. इस दिन दूसरी बार भोजन नहीं करना चाहिए।

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *