विश्वकर्मा जयंती, अनंत चतुर्दशी कब मनाई जाएगी सही जानकारी मुहूर्त?

वाराणसी। विश्वकर्मा जयंती हर साल कन्या संक्रांति के दिन मनाई जाती है, जो इस बार 16 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी। यह 16 सितंबर को रात 7:53 पर शुरू होगी और इसका समापन 17 सितंबर को होगा, इसका ब्रह्म मुहूर्त पूजा सुबह 4: 33 से 7बजे पर रहेगा। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त में भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने का विशेष महत्व होता है, जो सुबह 11:51 से 12:40 तक रहेगा।

इस दिन रवि योग भी बन रहा है, जो 17 सितंबर को शाम 4:33 से 6:07 तक रहेगा। इसके अलावा गोधूलि मुहूर्त 6:25 से लेकर 6:48 तक, अमृत काल मुहूर्त 7:08 से लेकर 8:35 तक रहेगा अतः विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी।

।।अनंत चतुर्दशी की पूजाविधि।।

सुबह जल्दी उठें : स्नान करके साफ-सुथरे कपड़े पहनें।
पूजा की तैयारी करें : एक छोटी चौकी पर पीला वस्त्र बिछाएं। विष्णुजी और मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें। चौकी पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की मूर्ति रखें।
व्रत रखें (यदि संभव हो) : भगवान विष्णु का ध्यान करें और व्रत का संकल्प लें।

अनंत रक्षा सूत्र अर्पित करें : परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए विष्णुजी को अनंत रक्षा सूत्र अर्पित करें।
दीपक जलाएं : भगवान विष्णु के समक्ष दीपक प्रज्ज्वलित करें।
पूजा सामग्री अर्पित करें : फल, फूल, धूप, दीप, और नैवेद्य अर्पित करें।
कथा सुनें : अनंत चतुर्दशी की कथा सुनें।

आरती करें : मां लक्ष्मी और विष्णुजी समेत सभी देवी-देवताओं की आरती उतारें।
केले के पौधे की पूजा : केले के पौधे की पूजा करें और उसे जल अर्पित करें।
दान-पुण्य करें : अपनी क्षमतानुसार दान-पुण्य के कार्य करें और ब्राह्मणों को भोजन कराएं।
अनंत सूत्र बांधें : महिलाएं बाएं हाथ में और पुरुष दाएं हाथ में अनंत सूत्र बांधें। ‘ॐ अनंताय नमः’ मंत्र का जाप करें।

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 9 =