
महाराष्ट्र। National Desk : मुंबई में आए दिन कोई ना कोई ऐसा वाक्या हो जाता है जो चर्चाओं में आ जाता है। अब हाल ही में भी ऐसा ही कुछ हुआ है। जी दरअसल यहाँ के एक रेलवे स्टेशन में एक महिला चलती हुई ट्रेन के सामने कूद गई, लेकिन एक पुलिस जवान की जांबाजी और सतर्कता के चलते महिला की जान बच गई। अब इस समय इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो देखकर आपकी साँसे थम जाएंगी। जी दरअसल कुछ सेकंड के चंद फासले के कारण महिला की जान बच गई वरना आज उसकी मौत हो जाती।
https://twitter.com/ANI/status/1398529314748977153
इस वीडियो को मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। जहाँ बीते शुक्रवार को यह सब हुआ। आप देख सकते हैं इस वीडियो में दादर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहले सब कुछ सामान्य नजर आता है। इस दौरान प्लेटफार्म पर कुछ यात्री चहलकदमी करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीँ एक पुलिस जवान भी दिखाई देता है। ऐसे में अचानक एक महिला रेलवे ट्रैक पर कूदती है और उसे देखकर लोग हैरान हो जाते हैं।
इसी बीच तुरंत ही यह सब देखकर एक पुलिस जवान उस महिला की जान बचाने के लिए ट्रैक पर कूद जाता है, और तभी ट्रेन भी आ जाती है। लेकिन ट्रेन के आने से ठीक चंद सेकंड पहले पुलिस जवान महिला को ट्रैक से हटाने में कामयाब हो जाता है और उसकी जान बचा लेता है। ऐसा कहा जा रहा है कि ट्रेन के आगे खुदकुशी करने की कोशिश करने वाली यह महिला एक मामले में आरोपी है। लेकिन उसे बचाने वाले जवान की हर कोई तारीफ़ कर रहा है।