नदिया में सड़क दुर्घटना में दो की मौत

नदिया/कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में नेशनल हाईवे पर एक आज एक बड़ा हादसा हो। इस सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी है. यह घटना नदिया के शांतिपुर पुलिस स्टेशन के राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर फुलिया बस स्टैंड पर आज सुबह हुई।

सूत्रों के मुताबिक एक व्यक्ति बस पकड़ने का इंतजार कर रहा था और दूसरा सुबह की सैर के लिए घर से बाहर निकला था। उसी समय गाड़ी चालक ने नियंत्रण खो दिया और दोनों को टक्कर मार दी, दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मालूम हो कि मृतकों में एक व्यक्ति का नाम सुरजीत घोष था, घर फुलिया बुइचाघोष पारा इलाके का रहने वाला था। वहीं दूसरे शख्स की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी फुलिया पुलिस कैंप के पुलिस प्रशासन और शांतिपुर थाने की पुलिस को हुई।

पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, एक चार पहिया पिकअप वैन राणाघाट से कृष्णानगर की ओर जा रही थी, तभी फुलिया बस स्टैंड पर उसने नियंत्रण खो दिया।

सड़क पर खड़े एक बस यात्री और एक अन्य व्यक्ति को कुचल दिया। पुलिस प्रशासन गाड़ी की तलाश में जुट गयी  है। इस घटना का एक्सक्लूसिव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 1 =