आज का राशिफल : मगंलवार को इन राशि वालों का होगा मंगल और इनको होगी हानि

मेष राशि- आज आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे वो पूरा हो जाएगा। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। किसी नए आय के स्रोत से धन लाभ होगा। परिवार वालों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। लवमेट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है।

वृष राशि- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए पिछली कंपनी का अनुभव आपके काम आएगा। किसी नए व्यवसाय में पैसा लगाने से बचना चाहिए। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि- आज आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिलेगी। साथ ही कई दिनों से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का महौल बना रहेगा। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा।

कर्क राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ा हुआ रहेगा। परिवार में सबके साथ बेहतरीन ताल-मेल स्थापित होंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्य में मन लगाएंगे। बच्चे आपकी बातों को अच्छे से समझेंगे। आपको उन पर गर्व होगा।

सिंह राशि- आज पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। सबकी मदद करके चलना चाहिए क्योंकि आगे आपको भी मदद की जरूरत पड़ सकती है। कठिन विषय पर शिक्षकों से सहयोग लेंगे। अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए।

कन्या राशि- आज ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। कोई खास काम पूरा होने से खुशी मिलेगी। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलेगा जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। समाज के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। लवमेट के साथ दिन बेहतर गुजरेगा। धन लाभ के कई मौके मिलेंगे।

तुला राशि- आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। कामकाज में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। किसी धार्मिक संस्थान से जुड़े हैं तो आपको लाभ होगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। सभी रुके हुए काम पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा बेहतर होगा। माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। कई दिनों से ऑफिस का पेंडिंग पड़ा काम पूरा हो जाएगा। छात्रों को सफलता के अवसर मिलेंगे।

धनु राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। आर्थिक लाभ के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। किसी नए काम के लिए प्लानिंग करेंगे। कुछ नए कॉन्टैक्ट आपकी लिस्ट में शामिल होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।

मकर राशि- आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आप किसी काम के लिए नई योजना बनाएंगे। आपके आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। प्राइवेट नौकरी करने वालों को कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से बचना चाहिए। वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए

कुंभ राशि- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी काम में बेस्ट परफॉर्मेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। करियर के लिए दिन मील का पत्थर साबित होगा। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा।

मीन राशि- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। धार्मिक कार्य में मन लगाएंगे। कोई इच्छा पूरी हो जाएगी। कुछ लोगों से शुभ काम में मदद भी मिलेगी। रिश्तों में विश्वास बना रहेगा। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। संतान को कोई बड़ी सफलता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =