TMC MP Sagarika Ghosh asked five questions to PM Modi

टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने पीएम मोदी से पूछे पांच सवाल

कोलकाता (न्यूज़ एशिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली करेंगे। उनकी दोपहर 2.30 बजे बारासात में पब्लिक मीटिंग है। इसके बाद शाम 4 बजे जादवपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उनकी इस रैली के पहले तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने काफी जोरदार तरीके से प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है।

प्रधानमंत्री मोदी को प्रवासी पक्षी बताते हुए सागरिका घोष ने कहा कि वह सिर्फ चुनाव के समय ही दिखाई देते हैं, चुनाव खत्म होते ही उनका दर्शन बंगाल में नहीं होता हैं। सागरिका घोष ने प्रधानमंत्री से आज होने वाली सभा से पहले उनसे पांच सवाल पूछे हैं। पहला सवाल उन्होंने पूछा कि 2021 में के विधानसभा चुनाव जब बीजेपी हार गई और तृणमूल की सरकार बनी।

क्या उसके बाद से अपने एक भी रुपया पश्चिम बंगाल को दिया है। दूसरा सवाल उन्होंने पूछा है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ दी थी। क्या इसके लिए भाजपा या प्रधानमंत्री मोदी ने माफी मांगी है।

तीसरा प्रश्न मां शारदा की माफी को लेकर है। उन्होंने कहा है कि हमारी पूजनीय मां शारदा की भाजपा की ओर से अपमान किया गया है लेकिन क्या बीजेपी या फिर प्रधानमंत्री मोदी ने इसके लिए माफी मांगी है। चौथा प्रश्न उन्होंने पूछा है कि है भाजपा के एक बड़े नेता ने स्वामी विवेकानंद को मार्क्सवादी और कम्युनिस्ट कहा, क्या इसके लिए अपने माफी मांगी है।

पांचवें प्रश्न के रूप में उन्होंने कहा कि अमित शाह ने विश्व कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म स्थान पता नहीं है। उन्होंने जन्म स्थान गलत बताया था। इसको कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मोदी जी आप बंगाल में लिए रोड शो कीजिए, सभा कीजिए लेकिन बंगाल के बारे में थोड़ी जानकारी भी आपको होनी जरूरी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *