
Kolkata Desk : तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद और जानी मानी अभिनेत्री नुसरत जहां के बारे में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। खबर के अनुसार, TMC सांसद नुसरत जहाँ गर्भवती हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। हालांकि अभी इस संबंध में अभिनेत्री या उनकी टीम की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नुसरत 6 माह की गर्भवती हैं। किन्तु बड़ी बात ये है कि उनके पति निखिल जैन को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
नुसरत जहाँ के पति निखिल का कहना है कि उनकी शादी टूटने की कगार पर है और दोनों 6 महीने से साथ नहीं है, तो बच्चा उनका कैसे हो सकता है। उन्होंने ये भी कहा कि नुसरत और उनके बीच सम्पर्क भी नहीं है। बता दें कि नुसरत ने वर्ष 2019 में 19 जून को विवाह किया था। दोनों ने इस्लाम, हिंदू तथा ईसाई धर्मों की परंपराओं के अनुसार शादी की थी।
हालाँकि उनकी ये शादी अधिक दिन नहीं चली और एक साल बाद ही उनके बीच अनबन की खबरें आने लगी थी। नुसरत की निजी जिंदगी बीते कुछ महीनों से ट्रैक पर नहीं चल रही है। हालाँकि वह अपने पति निखिल से कानूनी रूप से अलग नहीं हुई हैं, किन्तु वे कई महीनों से साथ नहीं रह रहे हैं।
निखिल ने कहा है कि मैं इस संबंध में कुछ नहीं जानता। मेरा उससे काफी समय से कोई संबंध नहीं है। यह स्पष्ट है कि यह बच्चा मेरा नहीं है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से नुसरत की भाजपा उम्मीदवार यश दासगुप्ता के साथ रिलेशन की खबरें बहुत सुर्ख़ियों में हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। हालांकि दोनों में से किसी ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।