
मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं, जो खुलकर कभी अपने रिश्ते की सच्चाई जाहिर नहीं करते हैं। ऐसी ही एक जोड़ी टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की भी थी। जब टाइगर ने इंडस्ट्री में डेब्यू किया था तभी से उनका नाम दिशा पाटनी संग जोड़ा जा रहा था। हालांकि कुछ महीने पहले खबर सामने आई थी कि अब ये जोड़ी अलग हो चुकी है। दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए हैं
लेकिन ब्रेकअप की खबरों के बाद एक बार फिर टाइगर और दिशा साथ नजर आए हैं। दरअसल इस जोड़ी को मिलने की वजह अक्षय कुमार बने हैं। अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह प्रो कबड्डी लीग की टीम के साथ वॉलीबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
अक्षय और खिलाड़ियों के साथ-साथ इस वीडियो में दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ भी वॉलीबॉल खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। सभी इस खेल को काफी इंजॉय कर रहे हैं। दिशा और टाइगर को देखकर भी ऐसा नहीं लग रहा है कि दोनों के बीच कोई मनमुटाव हो।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।