कर्मचारी राज्य बीमा निगम, क्षेत्रीय कार्यालय भुवनेश्वर में कुछ ऐसे मनाया गया राजभाषा पखवाड़ा

भुवनेश्वर। कर्मचारी राज्य बीमा निगम के ओडिशा के भुवनेश्वर में स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में दिनांक 30 सितंबर 2024 को राजभाषा पखवाड़ा समापन समारोह सह काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में निगम के महानिदेशक की अपील पढ़ी गई। इस कार्यक्रम में इस बार पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की भागीदारी अधिक रही। कविता पाठ में महिला मण्डल की ओर से रश्मिता मिश्र, रश्मिता शा, सुजाता सेन भारती, सुनीता रानी राऊत, सस्मिता चाँद ने कविताएँ पढ़ीं।

कार्यक्रम के दौरान रामधारी सिंह दिनकर के ‘रश्मि रथी’ की द्रौपदी पर केंद्रित पंक्तियों का पाठ कर कुमारी सुचारिता ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। पुरुष कार्मिकों ने भी गीत, हास्य रस, समकालिक कविताओं का पाठ किया। कार्यालय प्रमुख क्षेत्रीय निदेशक (प्रभारी) सुकान्त दास जो स्वयं उच्च कोटि के कवि, भाषाविद हैं उन्होंने भी अपनी रचनाओं का पाठ किया।

समारोह में अन्य गणमान्य व्यक्तियों डॉ. सौम्य दत्ता, डॉ. रुद्र प्रसन्न मिश्र, प्रमोद कुमार निराला, सहायक निदेशक (राजभाषा) भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान कार्यालय की गृह पत्रिका ‘उत्कल ज्योति’ के 14वें अंक का विमोचन किया गया तथा वर्ष के दौरान हिंदी में अधिकतम कार्य करने के लिए प्रशासन शाखा को राजभाषा चल शील्ड प्रदान किया गया।

पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगियों को कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुवाद अधिकारी सार्जेंट बिनय कुमार शुक्ल ने किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 11 =