बजबज सियालदह शाखा रेल लाइन में थी दरार, लोगों की जागरूकता से बची यात्रियों की जान

कोलकाता (न्यूज़ एशिया): सियालदह बजबज लाइन में रेल की पटरियों पर दरार देखी गई। इलाके के लोगों की जागरूकता की वजह से एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गई। अपनी सूझबूझ से स्थानीय निवासियों ने कई लोगों की जान भी बचाई।  रेल लाइन में दरार देख स्थानीय लोग लाल कपड़ा लेकर पटरी पर लहराने लगे, जिससे बजबज सियालदह जाने वाली पैसेंजर ट्रेन एक भयानक ट्रेन दुर्घटना से बच गयी।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बजाज सियालदा शाखा के एकरा व संतोषपुर के बीच न्यू अयनाल पैड से सटी रेलवे लाइन में बड़ी दरार आ गयी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब सियालदह से एक मालगाड़ी आ रही थी तो स्थानीय लोगों ने जोरदार आवाज सुनी। दौड़कर देखा तो रेल लाइन में दरार थी।

There was a crack in the Budge Budge Sealdah branch railway line, passengers' lives were saved due to people's awareness

ठीक उसी समय सियालदह से यात्रियों से भरी एक ट्रेन आती दिखाई दी।  स्थानीय लोग लाल कपड़ा दिखाते हुए एक बड़ा तंबू लगा दिया, इसके कारन ट्रेन रुक गई।  सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

साथ ही करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दरार की मरम्मत शुरू की और फंसी ट्रेन को बजबज की ओर रवाना किया। स्थानीय लोगों के प्रयास और सतर्कता से बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =