हिन्दी साहित्य भारती की प्रांतीय शाखा ने हिन्दी पखवाड़े के तत्वाधान में साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

कोलकाता। “हिन्दी साहित्य भारती” की प्रांतीय शाखा ने हिन्दी पखवाड़े के तत्वाधान में संध्या 8 बजे से 10 बजे तक एक साहित्यिक गोष्ठी आहूत की। जिसकी अध्यक्षता डॉ. श्यामा सिंह ने किया। कार्यक्रम में स्वनामधन्य वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र जी जो संस्था कं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और हिदी साहित्य भारती के संगठन महामंत्री डॉ. विनोद मिश्र विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के ध्येय गीत से हुआ जिसे हिमाद्रि मिश्र ने प्रस्तुत किया। मातृवंदना और सरस्वती वंदना क्रमशः भारती मिश्र और आलोक चौधरी द्वारा प्रस्तुत किए गए। स्वागता बसु ने सभी अतिथियों, साहित्य साधकों का स्वागत किया। सर्वप्रथम डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र जी ने दो कविताओं का गायन किया। दोनों ही कविताओं को सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।

अन्य कवि स्वर में प्रतिभा सिंह, स्वागता बसु, विजयवर्गीय इस्सर वत्स, आलोक चौधरी, भारती मिश्र, नीलम झा, हिमाद्रि मिश्र उपस्थित रहे। त्रिपुरा विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद मिश्र ने भी कई गजलें सुनाई जिसने सबका मन मोह लिया।

श्यामा सिंह ने सभी रचनाकारो की रचनाओं और प्रस्तुति की भूरि-भूरि प्रशंसा की और अपनी एक रचना भी सुनाई। अंत में धन्यवाद ज्ञापन नीलम मिश्र ने किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं संयोजन हिन्दी साहित्य भारती की प्रांतीय महामंत्री नीलम झा ने किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 18 =