महकमा शासक ने विभिन्न बाज़ारों का दौरा कर सब्जियों की कीमतों का किया निरिक्षण

जलपाईगुड़ी (न्यूज़ एशिया)। बाजार में सब्जियों की कीमतों को नियंत्रित करने और कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन के द्वारा एक बार से अभियान चलाया जा रहा है।

जलपाईगुड़ी सदर महकमा शासक तमोजीत चक्रवर्ती ने प्रशासन के अधिकारियों के साथ जलपाईगुड़ी शहर से सटे इंदिरा कॉलोनी, दिगन बाजार, बउबाजार सहित विभिन्न बाजारों का दौरा किया।

महकमा शासक तमोजीत चक्रवर्ती ने अपने इस निरीक्षण के दौरान बाजार में सब्जियों की कीमतों की जांच की।

महकमा शासक ने कई घंटों तक विभिन्न बाज़ारों का दौरा कर दुनकानदारों से सब्जियों की कीमतों को जाना। उन्होंने कहा कि आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 3 =