
खड़गपुर। झाड़ग्राम जिला अंतर्गत सांकराइल प्रखंड के केचातरी-चुनपाड़ा में सामाजिक गतिविधियों के अंतर्गत खाद्य पदार्थों और राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। हर साल की तरह इस बार भी यह आयोजन यू.ए.एल. बंगाल कंपनी द्वारा किया गया।
संस्था के वरिष्ठ महाप्रबंधक सुनील कुमार पांडे, संजय सिंह और उमाशंकर ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यू.ए.एल. बंगाल कंपनी के संजय सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य कॉर्पोरेट सामाजिक पहलों में सामाजिक परिवर्तन के लक्ष्य को साकार करना है।
हमारा लक्ष्य राष्ट्र की आर्थिक प्रगति में सक्रिय रूप से योगदान देना है। हम सामाजिक परिवर्तन को सक्षम बनाना और शिक्षा का प्रचार करना चाहते हैं। इस पहल का एकमात्र उद्देश्य है लाखों चेहरों पर मुस्कान लाना।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।