अमावस्या दोष निवारण के सरल उपाय

वाराणसी। श्राद्ध कर्म करते रहने से भी यह दोष दूर हो होता है। चंद्र के उपाय करना चाहिए जैसे :- सोमवार व्रत करना और मंदिर में चंद्र से संबंधित वस्तुओं का दान करना। हमेशा सफेद रंग का रूमाल अपने पास रखें। अधिकतर मौकों पर सफेद वस्त्र पहनना चाहिए।

काले, नीले, मेहरून और कत्थई रंग से बचना चाहिए। मोती सदा पहनना चाहिए। पक्षियों को चावल या सफेद ज्वार डालना चाहिए। थोड़े से सौंफ लेकर भूमि में सोमवार को दबाना चाहिए। घर में चांदी की थाली रखें। चांदी के गिलास से पानी पिएं। रात में दूध का सेवन न करें।

प्रतिदिन माता के पैर छूना चाहिए। पानी या दूध को साफ पात्र में सिरहाने रखकर सोएं और सुबह कीकर के वृक्ष की जड़ में डाल दें। चावल, सफेद वस्त्र, शंख, वंशपात्र, सफेद चंदन, श्वेत पुष्प, चीनी, बैल, दही और मोती आदि का दान करना चाहिए।

नोट : उपाय करने के पूर्व किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ज्योतिर्विद् वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =