Several wards of Durgapur submerged due to continuous rain

लगातार बारिश से दुर्गापुर के कई वार्ड हुए जलमग्न, लोग परेशान

कोलकाता/ दुर्गापुर, (न्यूज़ एशिया):  लगातार बारिश से दुर्गापुर के कई वार्डों में पानी भर गया, जिससे  जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के कारण दुर्गापुर का स्टील पार्क वार्ड नंबर 13 पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। घर-घर में पानी भर गया है। वहीं, दुकानें और घर पानी में डूब गए है।

भारी पानी से कई लोग पानी में फंस गए थे, उन्हें स्थानीय लोगों ने बचाया और ऊंचे स्थानों पर ले गए। साथ ही इलाके में पुलिस की निगरानी कर रही है।

वार्ड 19 के  विद्यासागर पल्ली क्षेत्र, वार्ड क्रमांक 20 श्रीनगरपल्ली, सारदापल्ली सहित वार्ड क्रमांक 21 तपोबन आदि इलाके डूब गए है। लोगों को भरी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 20 =