Uproar in Bengal assembly over demand for discussion on women safety

भाजपा विधायक अग्निमित्रा को देख जूनियर डॉक्टरों ने लगाए ‘गो बैक’ के नारे

कोलकाता। आसनसोल दक्षिण से भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल बुधवार दोपहर स्वास्थ्य भवन परिसर में पहुंचीं तो अफरा-तफरी मच गयी। उन्हें देखकर वहां मौजूद जूनियर डॉक्टरों ने ‘गो बैक’ के नारे लगाने शुरू कर दिया। हालांकि अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि वह जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन को राजनीति का रंग देने नहीं आईं हैं।

वह पार्टी कार्यालय में आई थी। रास्ता बंद होने के कारण उन्हें इस रास्ते से गुजरना पड़ा। अग्निमित्र ने कहा कि तीन तरफ से रास्ता बंद है और एक तरफ से खुला है। मैंने पुलिस से पूछा तो पुलिस ने भी कहा कि एक तरफ से  रास्ता खुला है।

मैं जब इस रास्ते से आई तो आंदोलन कर रहे हैं डॉक्टर को लगा कि मैं उनके आंदोलन में शामिल होने के लिए आई हूं, लेकिन ऐसा नहीं है। आज मेरा प्रेस कॉन्फ्रेंस था  और जहां पर प्रदर्शन हो रहा है, वहां पर भाजपा का राज्य कार्यालय है।

मैं कार्यालय प्रेस कांफ्रेंस करने के लिए आयी थी। उन्होंने कहा कि भाजपा डॉक्टरों के साथ है लेकिन डॉक्टरों के आंदोलन में राजनीतिक रंग देना  भाजपा का मकसद नहीं है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − three =