दीपावली के शुभ अवसर पर सारथी फाउंडेशन का साड़ी वितरण समारोह संपन्न

हावड़ा। शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था सारथी फाउंडेशन के द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर शनिवार 26 अक्टूबर शाम 6 बजे ‘रोटरेक्ट क्लब ऑफ कलकत्ता’, बॉ बैरक के आयुष बंसल, रोशनी झा, एडरीटा दे, प्रामविका सरकार के सौजन्य से 71 जरूरतमंद महिलाओं को उच्च गुणवत्ता वाली सूती साड़ी प्रदान कर आर्थिक रूप से पिछड़ी माताओं, बहनों के चेहरे पर मुस्कान खिलाने की पहल की।

इस कार्यक्रम में संस्था की ओर से राज कुमार गुप्त, पंकज प्रसाद गुप्ता, संजना गुप्ता, श्रेया गुप्ता, पूनम गुप्ता, मधु गुप्ता तथा मास्टर देवांश गुप्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में संस्था की महासचिव संजना गुप्ता ने उपस्थित सभी लोगों से आग्रह किया कि संस्था में ज्यादा से ज्यादा लोगों को वार्षिक सदस्यता दिलवाई जाए, जिससे कि संस्था आर्थिक रूप से मजबूत होकर पूरे साल प्रति महीने इसी तरह से असहाय लोगों और विद्यार्थियों की मदद कर सके।

उल्लेखनीय है कि संस्था द्वारा दुर्गा पूजा के उपलक्ष में भी 6 अक्टूबर को 75 महिलाओं को साड़ी प्रदान किया गया था।

आज के कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के चेयरमैन राज कुमार गुप्त ने किया। कार्यक्रम की संपूर्ण फोटोग्राफी मास्टर देवांश ने किया। उल्लेखनीय है कि कोलकाता हिंदी न्यूज सारथी फाउंडेशन की मीडिया सहयोगी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − fourteen =