दुर्गापूजा के मौके पर सारथी फाउंडेशन का साड़ी वितरण समारोह संपन्न

  • 75 माता एवं बहनों को उत्तम गुणवत्ता की सूती साड़ी प्रदान की गई

हावड़ा। शहर की सामाजिक संस्था सारथी फाउंडेशन (पंजीकृत नीति आयोग) के सदस्यों ने दुर्गापूजा के शुभ अवसर पर रविवार 6 अक्टूबर को चतुर्दशी के शुभ दिन पर आर्थिक रूप से पिछड़ी 75 माताओं, बहनों के चेहरे पर मुस्कान खिलाने की पहल की और पूजा से पहले उन्हें उत्सव के उपहार स्वरूप उत्तम गुणवत्ता की सूती साड़ी प्रदान किया।

इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न करने के लिए तन, मन और धन से संस्था के सभी सदस्यों ने तो सहयोग किया ही इसके अलावे संस्था के कुछ शुभचिंतकों ने जैसे रीना मुखर्जी, तनीमा भट्टाचार्य, कावेरी घोष, विवेक साव, अमित तिवारी, अमरदीप सिंह, अभिषेक राय, शेख मनिरुद्दीन, राम प्रसाद गुप्ता, तपन कुमार नायक, अंशुमाली पाल का भी उल्लेखनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में संस्था की महासचिव संजना गुप्ता ने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि संस्था में ज्यादा से ज्यादा लोगों को वार्षिक सदस्यता दिलवाई जाए जिससे कि संस्था आर्थिक रूप से मजबूत होकर पूरे साल प्रति महीने इसी तरह से असहाय लोगों और विद्यार्थियों की मदद कर सके।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थीं रजनी शेखर, कावेरी घोष तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में रीना गुप्ता, पूनम गुप्ता, मधु गुप्ता, लता गुप्ता, संजना गुप्ता, विनय कुमार प्रसाद, अरुण गुप्ता, अंकित कुमार, अभिजीत कुमार, ऋषि राज गुप्ता, मास्टर देवांश ने अपना भरपूर योगदान दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के चेयरमैन राज कुमार गुप्त ने किया। आज के कार्यक्रम की संपूर्ण फोटोग्राफी मास्टर देवांश ने किया। उल्लेखनीय है कि कोलकाता हिंदी न्यूज सारथी फाउंडेशन की मिडिया सहयोगी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 4 =