Saluwa: Sarojini Shrestha achieved unprecedented success

सलुवा : सरोजिनी श्रेष्ठ ने हासिल की अभूतपूर्व सफलता

खड़गपुर : खड़गपुर ग्रामीण  थाना क्षेत्र के सलुवा निवासी रजनीश श्रेष्ठ की सुपुत्री सरोजिनी श्रेष्ठ ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर सलुवा और स्प्लेंडर स्कूल का नाम रोशन कर दिया। इस कीर्तिमान का दिल्ली शिक्षा विभाग ने उल्लेखनीय उपलब्धि हेतु योग्यता प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि से गदगद होकर स्प्लेंडर स्कूल ने एक आयोजन में आमंत्रित कर सरोजिनी का सम्मान और अभिनंदन किया।

ज्ञात हो कि सरोजिनी ने कक्षा दस की परीक्षा बतौर स्प्लेंडर स्कूल की छात्रा के रूप में वर्ष 2023-24 के सत्र में परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसी परीक्षा में सरोजिनी ने हिंदी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने का कीर्तिमान बनाया है।

उल्लेखनीय है कि हिंदी विषय में इस तरह के अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या अब तक 0.1% ही रहा है। इसलिए यह उपलब्धि अभूतपूर्व है। इसलिए केन्द्रीय काउंसिल फ़ॉर दी इंडियन स्कूल सर्टिफ़िकेट एग्ज़ामिनेशन, दिल्ली ने योग्यता प्रमाण-पत्र जारी कर सरोजिनी की इस उपलब्धि का सम्मान किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + sixteen =