महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर रूस और चीन का स्टैंड एक जैसा : पुतिन

Putin in China, मास्को/बीजिंग: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर रूस और चीन का स्टैंड एक जैसा है। चीन की सरकारी न्यूज़ एजेंसी को दिए इंटरव्यू में पुतिन ने यह बात कही है। पुतिन ने कहा, ”दोनों ही देश सही तरीके़ से अंतरराष्ट्रीय क़ानून लागू होने, समानता और सुरक्षा की वकालत करते हैं।”

”हम झूठ की बुनियाद पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंध लगाने के प्रयासों का विरोध करते हैं। कुछ ऐसे नियम हैं जिनके बारे में कोई नहीं जानता कि किसने उन्हें बनाया है।”

पुतिन के चीन दौरे के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने अपनी सभी विदेशी यात्राओं को टाल दिया है। ज़ेलेंस्की इस हफ़्ते पुर्तगाल और स्पेन के दौरे पर जाने वाले थे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन के दौरे पर चीन पहुंच गए हैं।

पुतिन दो दिन के दौरे के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाक़ात करेंगे। पुतिन और शी जिंगपिंग की मुलाक़ात पर पश्चिमी देशों की नज़र है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *