
राम अब तुम जो आना अवध धाम में
फिर तो आसन जमाना अवध धाम में
राम-दरबार सचमुच में सज गया
शीश अपना झुकाना अवध धाम में
जप करो नाम का ये है पावन बहुत
राम से दिल लगाना अवध धाम में
राम है साथ अब कुछ भी मुश्किल नहीं
ये है सबको बताना अवध धाम में
झूम कर नाचो अब राम आये यहाँ
दीप सौ-सौ जलाना अवध धाम में
राम के चरणों में है ठिकाना मेरा
पुण्य है बस कमाना अवध धाम में
राज है राम का समझो रीमा ये तुम
मीत सबको बनाना अवध धाम में
रीमा पांडेय
कोलकाता

कवित्री
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।