Priyanka Gandhi's grand road show in Wayanad

वायनाड में प्रियंका गांधी का भव्य रोड शो

केरल। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज वायनाड में अपने शानदार रोड शो के बाद थोड़ी देर में नामांकन दाखिल करेंगी। प्रियंका के रोड शो में जबरदस्त भीड़ उमड़ी, समर्थकों ने कांग्रेस के झंडे लहराते हुए जमकर नारेबाजी की। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने लोगों का अभिवादन किया और उत्साहपूर्ण माहौल में कांग्रेस का प्रचार किया।

वायनाड में प्रियंका गांधी का यह नामांकन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वायनाड कांग्रेस के गढ़ के रूप में जाना जाता है, जहां से उनके भाई राहुल गांधी ने पहले भी जीत हासिल की थी। इस रोड शो के जरिए प्रियंका ने स्थानीय जनता से सीधा संवाद किया और कांग्रेस की मजबूत उपस्थिति का संदेश दिया।

वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होगा और नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को होगी।

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2024 में वायनाड और रायबरेली से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। इसके बाद उन्‍होंने वायनाड से इस्‍तीफा दे द‍िया और रायबरेली से सांसद बने रहने का फैसला किया। रायबरेली गांधी परिवार की परंपरागत सीट है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − fourteen =