Political stir intensifies in West Bengal, Governor meets Home Minister Amit Shah

पश्चिम बंगाल में सियासी हलचल तेज, गृह मंत्री अमित शाह से मिले गवर्नर

कोलकाता/नयी दिल्ली। राजधानी कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से बलात्कार और हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच शुक्रवार को बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि गवर्नर, मृह मंत्रालय को राज्य की कानून व्यवस्था की जानकारी दी।

एक सप्ताह के भीतर राज्यपाल की यह दूसरी दिल्ली यात्रा है और इस यात्रा को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्यपाल ने गृह मंत्री को आरजी कर में हुई घटना के साथ ही राज्य में पैदा हुए हालात की विस्तृत जानकारी दी है। इस मुलाकात को लेकर पश्चिम बंगाल में सियासी हलचल तेज हो गई है।

एक दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नॉर्थ ईस्ट के जलने की टिप्पणी की थी। बता दें कि 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में 31 वर्षीय प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ उनकी टिप्पणियों के लिए एक वकील ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज की है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि वे उत्तेजक थे और अशांति भड़काने के उद्देश्य से थे। 

सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकील विनीत जिंदल द्वारा दायर की गई शिकायत, बनर्जी द्वारा तृणमूल छात्र परिषद के एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए एक बयान पर केंद्रित है, जहां उन्होंने कथित तौर पर कहा था, याद रखें, अगर बंगाल जलता है, असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, और दिल्ली भी जलेगी।

जिंदल ने तर्क दिया कि बनर्जी का बयान भड़काऊ था, संभावित रूप से क्षेत्रीय घृणा और शत्रुता को उकसाने वाला था और इस तरह राष्ट्रीय सद्भाव और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा पैदा हो गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 1 =