आरजी कर घटना के बाद जलपाईगुड़ी मेडिकल में पुलिस चौकी खोली गई

जलपाईगुड़ी। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पुलिस चौकी खोली गई है। इस पुलिस चौकी पर 30 से अधिक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे।

जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के अंतर्गत आने वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के समीपवर्ती इलाके में भवन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

जलपाईगुड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौवनिक मुखोपाध्याय आईसी कोतवाली ने कहा कि पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी पर नियुक्त किया गया है।

पश्चिम बंगाल चिकित्सा सेवा निगम के अधिकारी भी  यहां उपस्थित थे। मालूम हो कि सारी गतिविधियां इसी पुलिस चौकी में होंगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 5 =