पुलिस कमिश्नर बोले- रेप के बाद हुआ मर्डर, आरोपी के विरुद्ध मिले हैं पुख्ता सबूत

कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में गिरफ्तार संजय रॉय के संबंध में कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल ने दावा किया है कि इसके खिलाफ पुख्ता सबूत मिले है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर का यौन उत्पीड़न करने के बाद उसकी हत्या की गई है। इस घटना से पुलिस भी काफी दुखी हैं।

साथ ही सीसीटीवी फुटेज और मौके से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीपी ने कहा कि जांच प्रक्रिया अभी शुरुआती चरण में है, अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ किया जा रहा है।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शुक्रवार सुबह आरजी कर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी इमारत की चौथी मंजिल पर रहस्यमय परिस्थितियों में एक महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव मिला।

पीड़िता मेडिकल कॉलेज की पोस्ट ग्रेजुएट की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह परिसर की तीसरी मंजिल पर सेमिनार हॉल के अंदर मरी पाई गई। वह गुरुवार रात ड्यूटी पर थी। शनिवार को मामले में संजय रॉय नामक एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।

कोलकाता के पुलिस कमिश्नर विनीत कुमार गोयल ने पुष्टि की कि छात्रा यौन उत्पीड़न की शिकार थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी गठित की है। न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम हुआ।

उन्होंने पीड़ित के परिवार को यह कहते हुए भरोसा भी दिया कि अगर उन्हें लगता है कि मामले की जांच किसी अन्य एजेंसी से करवानी चाहिए, तो पुलिस इसके लिए भी तैयार है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुरली धर ने कहा कि ‘हमने धारा 103 (1) और 64, बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) 2023 के तहत मामला दर्ज किया है। यह हत्या के साथ-साथ यौन उत्पीड़न का मामला है। हमारी जांच पारदर्शी तरीके से सही दिशा में चल रही है. आगे जो भी घटनाक्रम होगा, हम आपको कानून के अनुसार बता देंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =