रिया थापा आत्महत्या मामले में पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी (न्यूज एशिया) :  रिया थापा आत्महत्या मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी सुमन शील को गिरफ्तार किया है। उत्तर दिनाजपुर जिले के  ग्वालपुकुर  से गिरफ्तार किया गया। असके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। बता दे कि इस मामले की जांच सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट की टीम कर रही है।

रिया ने 9 सितम्बर को आत्महत्या किया था और इस मामले में 10 सितम्बर को प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी। प्राथमिक की दर्ज होने के बाद पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिलता देख इस मामले को डिटेक्टिव डिपार्टमेंट को सौंप दिया गया था।

जानकारी के अनुसार भक्ति नगर थाना अंतर्गत ज्योति नगर कॉलोनी इलाके का रहने वाला सुमन सिलीगुड़ी के सेवक रोड स्थित एक मोटर बाइक शोरूम में काम करता था। इसी शोरूम में रिया थापा नामक एक लड़की काम करती थी। रिया थापा कालचीनी की रहने वाली थी और वह दशरथपली में घर भाड़ा लेकर रह रही थी।

इस बीच रिया और सुमन में प्रेम संबंध स्थापित हो गया। दोनों साथ भी रहने लगे लेकिन रिया का एक युवक से पहले से ही  प्रेम संबंध था।  इसको लेकर आए दिन दोनों के बीच विवाद होता रहता था। इस बीच 9 तारीख को सुमन का झूलता हुआ शव बरामद किया गया। आशंका जतायी गयी कि उसने आत्महत्या कर ली है।

वहीं, उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद  शव को उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया। भक्ति नगर थाने के पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही थी लेकिन कोई सफलता नहीं मिलने के बाद डिटेक्टिव टीम को सौंप दिया गया। डिटेक्टिव टीम का मानना है कि एक गिरफ्तारी से यह पूरे मामले का रहस्य सुलझ जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =