PM Narendra Modi inaugurated the new campus of Nalanda University

PM नरेंद्र मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन किया

नालंदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन किया। उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद रहे। इस समारोह में कई देशों के राजदूत भी मौजूद हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति अभय कुमार सिंह ने इसे ऐतिहासिक बताया।

नए कैंपस में दो एकेडमिक ब्लॉक हैं। यहां 40 कक्षाएं हैं, जिसमें 900 छात्र एक साथ बैठ सकते हैं। नए कैंपस में 300 सीटों वाले दो सभागार भी बनाए गए हैं। यहां 550 छात्रों के लिए हॉस्टल सुविधा है। इस विश्वविद्यालय में केवल भारत से ही नहीं, बल्कि कोरिया, जापान, चीन, तिब्बत, इंडोनेशिया, ईरान, ग्रीस, मंगोलिया आदि देशों से भी छात्र आते थे।

ये कैम्पस ‘नेट ज़ीरो’ ग्रीन कैम्पस है। यह कैंपस सोलर प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और रिसाइक्लिंग प्लांट जैसे कई पर्यावरण अनुकूल सुविधाओं से लैस है। यहां एक समय में 10,000 से अधिक छात्र और 2,700 से अधिक शिक्षक होते थे। छात्रों का चयन उनकी मेधा के आधार पर होता था और इनके लिए शिक्षा, रहना और खाना निःशुल्क था।

नालंदा विश्वविद्यालय में साहित्य, ज्योतिष, मनोविज्ञान, कानून, खगोलशास्त्र, विज्ञान, युद्धनीति, इतिहास, गणित, वास्तुकला, भाषाविज्ञान, अर्थशास्त्र, चिकित्सा आदि विषय पढ़ाए जाते थे। इस विश्वविद्यालय में एक ‘धर्म गूंज’ नाम की लाइब्रेरी थी, जिसका अर्थ ‘सत्य का पर्वत’ था। इसके 9 मंजिल थे और इसे तीन भागों में विभाजित किया गया था : रत्नरंजक, रत्नोदधि और रत्नसागर।

1193 में बख्तियार खिलजी के आक्रमण के बाद नालंदा विश्वविद्यालय को बर्बाद कर दिया गया था। यहां विश्वविद्यालय परिसर और खासकर इसकी लाइब्रेरी में आग लगाई गई, जिसमें पुस्तकालय की किताबें हफ्तों तक जलती रहीं।

इसी नालंदा विश्वविद्यालय में हर्षवर्धन, धर्मपाल, वसुबन्धु, धर्मकीर्ति, नागार्जुन जैसे कई महान विद्वानों ने शिक्षा प्राप्त की थी। खुदाई में नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष 1.5 लाख वर्ग फीट में मिले हैं, जो इसके विशाल और विस्तृत परिसर का केवल 10 प्रतिशत हिस्सा माना जाता है। अब प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की तर्ज पर नई नालंदा यूनिवर्सिटी बिहार के राजगीर में 25 नवंबर 2010 को स्थापित की गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *