बंगाल में लोगों को फिलहाल नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में आज शुक्रवार को भी गर्मी का सितम जारी रहने वाला है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.1 डिग्री सेल्सियस है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश देर शाम तक हो सकती है।

कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी गर्मी बरकरार रहेगी। दक्षिण बंगाल में तापमान 29 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है जबकि उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में सामान्य मौसम रहने वाला हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *