रांची-सासाराम इंटरसिटी में आग की अफवाह के बाद ट्रेन से कूदे यात्री

रांची-कोलकता (न्यूज़ एशिया)। लातेहार में रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्ससाराम इंटरसिटी में आग की अफवाह के बाद ट्रेन से नीचे कूदे यात्रीप्रेस में आग लगने की सूचना पर कई यात्री कूद गये जिसके कारन लातेहार के कुमंडीह स्टेशन के पास दूसरी पटरी पर सामने से आ रही मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई।

इनमें दो महिला व दो पुरुष शामिल हैं। जबकि घायल बच्चे को रिम्स रेफर कर दिया गया है। ये घटना कुमंडीह स्टेशन के पास की है. हादसे के कारण स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तक रुकी रही।

खबर मिलते ही पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही कुमंडीह स्टेशन के पास पहुंची तो ट्रेन में सवार किसी यात्री ने आग लगने की अफवाह फैला दी।

इसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी। कई लोग डर के मारे ट्रेन से उतर कर भागने लगे। इस दौरान कुछ लोग विपरीत दिशा से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गये, जिससे चार लोगों की मौत हो गयी।जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

लातेहार के एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि आसपास के इलाकों में पुलिस छानबीन कर रही है। देर रात तक चार मृतकों के शव बरामद हुए हैं। इस दुर्घटना में कुछ अन्य लोगों की मौत की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है। पुलिस और रेलवे के अधिकारी राहत कार्य में जुटे रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *