
खड़गपुर : पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेचेदा में राज्य सनातन ब्राह्मण ट्रस्ट द्वारा आयोजित भाजपा के धार्मिक विभाजन के खिलाफ पदयात्रा और पथ सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजीव बनर्जी और पूर्व मेदिनीपुर जिले के बड़ी संख्या में प्रमुख नेता उपस्थित थे। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि विभाजन की राजनीति करके भाजपा ने देश का कबाड़ा कर दिया है।
अब इसके नेता पश्चिम बंगाल में भी अपनी कुदृष्टि जमाए हुए हैं। समाज को विभाजित करने की कोशिश हो रही है।
लगातार प्रोपेगेंडा किया जा रहा है लेकिन राज्य की जनता भाजपा के इस चाल को कभी सफल नहीं होने देगी। विभाजनकारी ताकतों को जनता हर चुनाव में पराजित करेगी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।