
कुठौंद (जालौन) : उत्तर प्रदेश हमारा आँगन, हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम बड़े हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा के माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सिंह वर्तमान प्रधान मदारीपुर और ब्लॉक कुठौंद के ऊर्जावान खंड शिक्षा शिक्षा अधिकारी महेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित किया। ईश्वर वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। खंड शिक्षा अधिकारी महेश शर्मा ने आये हुए अतिथि भारत सिंह का माल्यर्पण कर स्वागत किया। निपुण भारत के बारे में एआरपी दिनेश यादव ने विस्तृत जानकारी दी।
सत्र के दूसरे चरण में डॉ. कमलेन्द्र श्रीवास्तव ने आंगनवाड़ी और स्कूल के मध्य समन्वय स्थापित कैसे किया जाय, इस पर प्रकाश डाला और साप्ताहिक कार्ययोजना पर भी प्रकाश डाला। इस विषय से संबंधित विडियो भी दिखाए गए। स्कूल पूर्व तैयारी पर दीपक वर्मा ने विस्तार से चर्चा की। सुपरवाइजर मैना देवी और उषा देवी ने भी आँगनवाड़ी योजना पर चर्चा की। एआरपी प्रदीप विश्वकर्मा और संजीव ने क्रमशः ईसीसीई, समुदाय और अभिभावकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। देवेन्द्र सिंह ने बुनियादी साक्षरता पर अपने विचार व्यक्त किये। मैना देवी आंगनवाड़ी सुपरवाइजर और हिना नाज अध्यापिका ने भाव गीत प्रस्तुत किये।
अंत मे ग्रामप्रधान मदारीपुर भारत सिंह ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और अध्यापकों को हर प्रकार का सहयोग करने का वचन दिया। प्रथम संस्था के सुनील ने कहा कि उनके पास गतिविधियों पर आधारित बहुत कॉन्टेंट उपलब्ध है, सभी अध्यापक और आंगनवाड़ी कार्यकत्री इससे लाभ ले सकते है। कौशलेंद्र प्रताप ने भी अपने विचार व्यक्त किये। अंत मे सभी को बच्चों की स्कूल भेजने की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम के संयोजक महेश शर्मा ने आये हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम मे समस्त विद्यालय के नोडल शिक्षक, समस्त आगनवाड़ी कार्यकत्री, सुपरवाइजर उपस्थित रहें और बीआरसी का समस्त स्टाफ श्याम जी त्रिपाठी, अवधेश, प्रमोद, अवशेष आदि उपस्थित रहे।