One dead due to cyclone Dana in Bengal

बंगाल में चक्रवात दाना से एक की मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चक्रवात दाना से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। इधर, ओडिशा में 6 लाख लोगों को सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचाया गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया, “हमारी नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार चक्रवात के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है।” ममता ने कहा कि प्रभावित होने वाले लोगों के लिए राहत के सभी कदम उठाये जा रहे हैं।

दूसरी ओर, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, “ताजा जानकारी के अनुसार चक्रवात दाना ने 24-25 अक्टूबर की मध्यरात्रि को लैंडफॉल किया। यह आज सुबह 7 बजे तक जारी रहा। लैंडफॉल के दौरान हवा की गति 82-100 किमी/घंटा थी।

कहीं भी किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हमने उचित योजना और निष्पादन के कारण ये लक्ष्य हासिल किया है।

हमने 6 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। एयरपोर्ट सेवाएं सामान्य हो गई हैं। पहली उड़ान सुबह 9 बजे भुवनेश्वर में उतरी और आज दोपहर 1 बजे तक सभी सड़क अवरोध बहाल कर दिए गए हैं।”

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 20 =