Odisha swimmer Pratyaksha Ray will receive this year's Eklavya Award

ओडिशा की तैराक प्रत्याशा रे को इस साल एकलव्य पुरस्कार मिलेगा

भुवनेश्वर, 23 सितंबर: ओडिशा की उभरती हुए तैराक प्रत्याशा रे को 2024 के प्रतिष्ठित एकलव्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रत्याशा ने इस साल फरवरी में गुवाहाटी में खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक सहित कुल छह पदक जीते थे।

विभिन्न क्षेत्रों से चुने गए जूरी सदस्यों वाली एकलव्य पुरस्कार समिति ने यहां एक बैठक में सर्वसम्मति से प्रत्याशा का चयन किया। प्रत्याशा को एक समारोह में प्रशस्ति पत्र के साथ सात लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

धावक डोंडापति मृत्युम जयराम और बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी पत्री को भी विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक को प्रशस्ति पत्र के साथ डेढ़ लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =