New Zealand's first innings in Pune Test were bowled out for 259 runs

पुणे टेस्ट में न्यूज़ीलैंड की पहली पारी 259 रनों पर सिमटी

  • वॉशिंगटन सुंदर ने लिए सात विकेट

नयी दिल्ली। भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन न्यूज़ीलैंड की टीम 259 रनों पर सिमट गई है। भारत की ओर से सबसे ज़्यादा विकेट आलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने लिए।

उन्होंने 59 रन देकर सात कीवी बल्लेबाजों को चलता किया। वहीं, न्यूज़ीलैंड की ओर से सबसे ज़्यादा 76 रन डेवोन कॉनवे ने बनाए। जबकि रचिन रवींद्र ने 65 रनों की पारी खेली।

भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर के अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट झटके।

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सिरीज़ का यह दूसरा मैच पुणे में खेला जा रहा है। पहला मैच बेंगलुरु में हुआ था, जिसमें न्यूज़ीलैंड ने जीत हासिल की थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =