Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा ने पावो नुरमी खेलों में स्वर्ण पदक जीता

तुर्कु (फिनलैंड) : भारत के ओलंपिक और विश्व चैम्पियन भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक महीने बाद वापसी करते हुए पावो नुरमी खेलों में मंगलवार को पहली बार स्वर्ण पदक जीता। चोपड़ा ने 2022 में यहां रजत पदक जीता था। उन्होंने तीसरे प्रयास में 85.97 मीटर के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।

फिनलैंड के टोनी केरानेन ने 84.19 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता। वहीं उनके हमवतन और पिछली बार के स्वर्ण पदक विजेता ओलिवर हेलांडेर को कांस्य पदक जीता जिन्होंने 83 .96 मीटर का थ्रो फेंका।

ओलंपिक के बाद डॉक्टर की सलाह लेंगे चोपड़ा :

ओलंपिक और विश्व चैम्पियन भारतीय भालाफेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने कहा है कि वह पेरिस ओलंपिक के बाद ‘एडक्टर’ (जांघ के भीतरी हिस्से की मांसपेशियों) में होने वाली तकलीफ के इलाज के लिये डॉक्टरों से सलाह लेंगे।

चोपड़ा ने पिछले महीने एहतियात के तौर पर ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक से नाम वापिस ले लिया था चूंकि वह जांघ के भीतरी हिस्से की मांसपेशी में असहज महसूस कर रहे थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *