जंगल महल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पालित

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के स्कूलों में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। खड़गपुर महकमा के मेवदीपुर हाई स्कूल और मेदिनीपुर महकमा के मौपाल देशप्राण विद्यापीठ में इस दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महान वैज्ञानिक सी.वी. रमन की छवि पर माल्यार्पण किया गया। इसके अलावा पराधीन भारत में विज्ञान के महत्व और इसके उपयोग पर चर्चा की गई। साथ ही विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

मौपाल देशप्राण विद्यापीठ में सी.वी. रमन के जीवन और आविष्कार पर चर्चा की गई। इसके अलावा, विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान की प्रदर्शनियां आयोजित की गई। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को विज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कार भी दिए गए।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने विज्ञान को मानव के लिए वरदान बताते हुए कहा कि विज्ञान सम्मत सोच से ही बच्चे कल के भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। विज्ञान सम्मत सोच के बगैर मानव जीवन अधूरा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =