Bengal STF gets big success, 130 kg marijuana seized, four arrested

नैहाटी : तृणमूल कार्यकर्ता हत्या मामले में एक और गिरफ्तार

नैहाटी (उत्तर 24 परगना)।  उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी में तृणमूल कार्यकर्ता की नृशंस हत्या मामले में पुलिस ने एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम रंजीत साव है।

बता दें कि गत सप्ताह टीएमसी कार्यकर्ता संतोष यादव को सड़क पर ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी।

संतोष के परिवार ने इस हत्या कांड  को लेकर थाने में मामला दायर किया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक लोग को गिरफ्तार किया था। अब इस घटना के तकरीबन एक सप्ताह बाद बाद  एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

विशेष सूत्रों ने कहा कि आरोपित रंजीत साव घटना के बाद से दूसरे राज्य में छिपा हुआ था।

सूचना मिलने के बाद बैरकपुर पुलिस आयुक्त की विशेष टीम ने उत्तर प्रदेश रंजीत को गिरफ्तार किया। उसे आज बैरकपुर महकमा कोर्ट में पेश किया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 16 =