मुंबई : इमारत में आग लगने से एक परिवार के 7 सदस्यों की मौत

मुंबई, 06 अक्टूबर: महाराष्ट्र में मुंबई की एक दो मंजिला इमारत में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से एक परिवार के कम से कम सात सदस्यों की मौत हो गयी, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तड़के करीब पांच बजे चेंबूर इलाके की सिद्धार्थ कॉलोनी में हुई।

अग्निशमन विभाग के सूत्रों के अनुसार, आग भूतल पर एक दुकान में लगी थी, जिसमें बिजली के सामान रखे थे। देखते ही देखते यह ऊपरी मंजिल तक फैल गयी, जहां परिवार रहता था।

मृतकों की पहचान प्रीति प्रेम गुप्ता (06), मंजू प्रेम गुप्ता (30), अनीता धर्मदेव गुप्ता (39), प्रेम छेदीराम गुप्ता (30), नरेंद्र गुप्ता (10), विधि छेदीराम गुप्ता (15) और गीतादेवी धर्मदेव गुप्ता (60) के रूप में की गयी है।

उन सभी को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अग्निशमन विभाग ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझायी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =